8 Sept. ताजा खबरें | ईरान में पेट्रोल महंगा, PM मोदी का गुजरात दौरा, सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामले |
#TaazaKhabrein #HindiNews #LatestNews #NewsToday #IndiaNews #PMModi #GujaratNews #SupremeCourt #Sambhal #YogiAdityanath #Mayawati #PunjabNews #DelhiNews #HaryanaNews #MPNews #KanganaRanaut #JammuKashmir #RailwayNews #RajasthanNews #JobAlert
#ताजाखबरें #HindiNews #LatestNews #NewsToday #IndiaNews
1 ईरान सरकार ने सब्सिडी वाले कोटे के बाहर पेट्रोल का दाम आज से दोगुना कर 10,000 तोमन प्रति लीटर कर दिया है। सब्सिडी कोटा पहले जैसा रहेगा। महंगाई और ईंधन कमी के बीच यह फैसला।
2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह वडोदरा के यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 35,200 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ ही नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे।
३ यूपी के संभल की शाही जामा मस्जिद हरिहरनाथ मंदिर के सर्वे से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. मस्जिद प्रबंध समिति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें निचली अदालत के मस्जिद परिसर के सर्वे के आदेश को बरकरार रखा गया था. इसके साथ ही आज यूपी में 69,000 शिक्षक भर्ती मामला पर भी सर्वोच्च न्यायालय के कोर्ट नंबर-15 में सूचीबद्ध है, जिसपर अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हैं।
4 अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने साफ किया कि कांग्रेस आज पंजाब में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भगवंत मान की तुलना अहमद शाह अब्दाली से की और कहा कि पंजाब के लोगों ने अहमद शाह अब्दाली को मुंह तोड़ जवाब दिया था।
5 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) फतेहगंज के मैदान में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित।
6 बहुजन समाज पार्टी की सर्वोच्च नेता मायावती ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बसपा का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है. 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें लगभग 15 राज्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
7 खनन विभाग ने बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध कोयला कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए अंबा में कोयला लदे पांच हाइवा जब्त किए। चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, अब विभाग अवैध डिपो और जमीन मालिकों की भी जांच करेगा।