उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में सफीपुर-मियागंज मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। आज सोमवार को दोपहर 2 बजे हादसे में 18 वर्षीय गौरव, निवासी मीरनगर, गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी बहन को मियागंज छोड़कर लौट रहा था, तभी महोलिया गांव के पास दुर्घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका