लखीसराय: बंशीपुर गांव में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र की बंशीपुर वार्ड नंबर 7 में 29 वर्षीय विवाहित तीन बच्चे की मां खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत हो गई. घटना शुक्रवार अपराह्न 12 बजे की है. मृतका के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतका की गला दबाकर वह मारपीट कर हत्या की गई है. इधर पुलिस को जानकारी मिली कि महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.