नरवल: सरसौल ब्लॉक सभागार में निशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग वितरण शिविर का हुआ आयोजन
सरसौल ब्लॉक सभागार में निशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 ट्राईसाईकिल,पांच कान मशीन,5 स्टिक और शादी अनुदान के पांच प्रमाण पत्र ओबीसी के वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ विजयरत्ना सिंह तोमर और भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी मौजूद रहे।दोनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।