नरवल: प्रेमपुर में दुकान के बाहर बैठे युवक की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
महाराजपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रेमपुर गांव में हार्डवेयर की दुकान के बाहर बैठे मनीष उत्तम की हत्या करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपी शिवम कुशवाहा, राम सिंह और अनुज कुशवाहा हैं। तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मनीष उत्तम की हत्या की थी।