बूंदी: सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर गबन करने के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Jun 20, 2025 धोखाधड़ी कर गबन करने के एक आरोपी को जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाने से गठित टीम ने थाना अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है थानाधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने शुक्रवार रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महेश कुमार को धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले में गिरफ्तार किया है आरोपी घटना के बाद ही फरार था