बूंदी: कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | Jun 20, 2025 कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, उर्वरक मांग एवं आवंटन, और खरीफ 2025 की फसलों की बुवाई की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।