बूंदी: भोपे से इलाज कराने पर बूंदी निवासी एक महिला की तबीयत बिगड़ी, पेट काटकर पथरी निकालने का किया दावा
Bundi, Bundi | Jun 20, 2025 बूंदी जिले की निवासी एक महिला अंधविश्वास का शिकार हो गई। महिला को पथरी का इलाज भोपे से करवाना भारी पड़ गया। महिला की तबीयत इतनी खराब हो गई कि उसे कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। परिवारजनों के मुताबिक, भोपे ने पहले पथरी वाली जगह पर पानी की कुछ बूंदें डालीं और फिर उसने उस जगह को मुंह से काटा। करीब एक मिनट तक वह ऐसा करता रहा।