बूंदी: रामगढ़ अभ्यारण में ढीला रेडियो कॉलर बाघिन के मुंह में फंसा, ट्रेंकुलाइज कर किया गया सुधार
Bundi, Bundi | Jun 20, 2025 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में मंगलवार शाम रणथंभौर से शिफ्ट की गई बाघिन RBT-2508 नया नाम RVT 5 एनक्लोजर में काफी आक्रामक व बाहर निकलने को आतुर नजर आई। बुधवार सुबह तक सब कुछ ठीक ठाक था, लेकिन कल सुबह करीब 8 बजे अचानक बाघिन के गले में बंधे रेड़ियो कॉलर की बैटरी वाला भाग मुंह में फंस गया और उसका मुंह बंद हो गया।