गुना नगर: एसडीएम तहसील कार्यालय को 8 किमी दूर स्थानांतरित करने के विरोध में संघर्ष समिति का नगर पालिका के पास धरना प्रदर्शन
गुना शहर में स्थित एसडीएम तहसील कार्यालय को 8 किलोमीटर दूर जगनपुर चक में स्थानांतरित किया जा रहा है। 15 दिसंबर को एसडीएम तहसील कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध में नगर पालिका के पास धरना प्रदर्शन शुरू किया है। राष्ट्रपति के पत्र का अपमान करने सहित अन्य आरोप संघर्ष समिति ने प्रशासन पर लगाए है। और एसडीएम तहसील कार्यालय को शहर में यथावत रखने की मांग की है।