गुना नगर: मावन गांव में अडानी सीमेंट फैक्ट्री के लिए प्रशासन ने ज़मीन कराई खाली, ईंट भट्टा हटाकर बाउंड्री वॉल के लिए ट्रेंच खोदी
गुना में मावन गांव में 15 दिसंबर दोपहर को प्रस्तावित अडानी सीमेंट फैक्ट्री के लिए पुलिस प्रशासन और अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों ने मौके पर ईंट भट्टा हटाकर जमीन को खाली कराया। तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया के नेतृत्व में सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल के लिए ट्रेंच खोदी गई। एवं कटहल के फलदार पौधों को सुरक्षित शिफ्ट किया गया। भारी पुलिस बल तैनात रहा