गुना नगर: बीस भुजा माता मंदिर पर सुविधाओं की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
गुना में सवर्ण आर्मी ने 15 दिसंबर दोपहर को एसडीएम को बीस भुजा माता मंदिर की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिया। संगठन जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने कहा, दो चौकीदार, सीसीटीवी कैमरा लगाने, पूर्व में लगे कैमरो का कोई अता-पता नही जांच करने, सिंगल सड़क को डबल करने के साथ रास्ते की पुलिया निर्माण की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को गुना में ज्ञापन दिया गया।