गुना नगर: महोदरा गांव: तालाब में मछली पकड़ने गया व्यक्ति डूबा, SDERF को मिला शव
गुना में उमरी इलाके के महोदरा गांव के तालाब में मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। 15 दिसंबर दोपहर को सूचना पर पहुंची पुलिस और SDERF ने सर्चिंग में मृतक पन्नालाल भील उम्र 40 साल का शव बरामद किया है। 15 दिसंबर सुबह पन्नालाल तालाब में मछली पकड़ने गया था, गहरे पानी में जाने से डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।