मथुरा में गूंजा सनातन का संदेश, योगी बोले- भक्ति को कोई नहीं डिगा पाया
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन सनातन की भक्ति और आस्था को कभी नहीं डिगा सके। मथुरा इसकी सबसे बड़ी मिसाल है।
वृंदावन में मुख्यमंत्री ने ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹540 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹437 करोड़ से अधिक की 167 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
कार्यक्रम में 7,240 आवास लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की गई। साथ ही स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण और ब्रजभूमि पर आधारित पुस्तक ‘ECHOES OF DIVINITY’ का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।