शहीद के घर जलभराव, CRPF जवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर CM योगी से लगाई गुहार
कासगंज। सोरों विकासखंड के ग्राम चंदपुरा गऊपुरा में शहीद आर्येंद्र सिंह के घर और स्मारक के आसपास जलभराव की समस्या से परिवार परेशान है। शहीद के भाई और चंडीगढ़ में तैनात CRPF सिपाही धर्मेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।
धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि नाली निर्माण अधूरा पड़ा है, जिसके चलते बारिश में घर के चारों तरफ पानी भर जाता है। उनकी मां अकेली रहती हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिवार की ओर से जिला प्रशासन और IGRS पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का दावा किया गया है।
जवान ने सवाल उठाया—
“जब देश की सेवा कर रहे जवान के परिवार की सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता की फरियाद कौन सुनेगा?”
अब देखना है कि शहीद के परिवार और CRPF जवान की गुहार पर प्रशासन कब जागता है और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होता है।
#Kasganj #CRPF #ShaheedParivar #CMYogi #SoronLive24