श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में CM योगी ने किए दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों के सुख-शांति की कामना
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में गौ-पूजन भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सनातन संस्कृति के महत्व का संदेश दिया।
श्री बांके बिहारी लाल की जय! #मथुरा #जन्माष्टमी #YogiAdityanath