Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
gautamrameshwram
1
कासगंज-मिली जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे पड़े घायल की मदद करने की सोच रहे थे,घायल युवक के मरने के बाद मदद करने वाले पर सड़क दुर्घटना का मुकद्दमा लिखा गया है,अगर ये सच है तो किसी की मदद करना कहाँ तक सही है।
Kasganj, Kasganj
| Sep 3, 2026
MORE NEWS
कन्हैया के स्वागत को सजा सोरों का बाजार, जन्माष्टमी की खरीदारी को उमड़ी भीड़ कसेरठ बाजार में पोशाक, झूले, मुकुट और श्रृंगार सामग्री की बढ़ी मांग, महिलाओं-बच्चों में दिखा खास उत्साह सोरोंजी (कासगंज)। जन्माष्टमी पर्व को लेकर तीर्थ नगरी सोरों में उत्साह चरम पर है। पर्व नजदीक आते ही कसेरठ बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, आभूषण, धूप-दीप और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से कन्हैया के श्रृंगार का सामान पसंद करते नजर आए। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। व्यापारी रोहित तिवारी ने बताया कि पोशाक, मुकुट और बांसुरी की मांग बढ़ी है। मदन महेरे के अनुसार झूले और सजावटी सामान खूब बिक रहे हैं। सीताराम तिवारी ने भी पोशाक व झूलों की विशेष मांग बताई। अनुराग ने कहा कि श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ श्रृंगार का सामान भी खरीद रहे हैं। वहीं मामा मेडिकल ने बताया कि सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ कसेरठ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। #जन्माष्टमी #सोरोंजी #बाजार
Kasganj, Kasganj | Sep 3, 2026
हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा बड़ा हादसा टला: विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से मकान की छत की रेलिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं की जान पर मंडराया खतरा सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों स्थित हरि की पैड़ी के पांच छतरी आरती वाले घाट पर गुरुवार देर शाम एक जर्जर एवं सूखा पेड़ अचानक टूटकर विद्युत लाइनों पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। विद्युत पोल गिरने से नरेश बरवारिया एवं आकाश उपाध्याय के मकान की छत की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिक्रमा मार्ग में अचानक जर्जर पेड़ गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ की चपेट में कोई श्रद्धालु या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेड़ परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। शिकायतों के बाद भी नहीं हटाया गया जर्जर पेड़ स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों के मुताबिक पेड़ के जर्जर और सूखे होने की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेड़ को कटवाने या हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले लाल घाट पर भी इसी तरह एक जर्जर पेड़ पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया था, जिसमें दो श्रद्धालु घायल हुए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने जर्जर पेड़ों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दो घंटे बाद पहुंची टीम, शुरू हुआ मरम्मत कार्य पेड़ गिरने के करीब दो घंटे बाद नगर पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हरि की पैड़ी, घाटों और परिक्रमा मार्ग में खड़े सभी जर्जर एवं सूखे पेड़ों का सर्वे कराकर उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। #YogiAdityanath #DMKasganj
Kasganj, Kasganj | Sep 3, 2026
बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार: योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री ने 1,000 प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री, भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र और सहायता राशि फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 1,000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत एवं सहायता समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प सुशासन और जनसेवा है। आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
Kasganj, Kasganj | Sep 3, 2026
शहीद के घर जलभराव, CRPF जवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर CM योगी से लगाई गुहार कासगंज। सोरों विकासखंड के ग्राम चंदपुरा गऊपुरा में शहीद आर्येंद्र सिंह के घर और स्मारक के आसपास जलभराव की समस्या से परिवार परेशान है। शहीद के भाई और चंडीगढ़ में तैनात CRPF सिपाही धर्मेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि नाली निर्माण अधूरा पड़ा है, जिसके चलते बारिश में घर के चारों तरफ पानी भर जाता है। उनकी मां अकेली रहती हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिवार की ओर से जिला प्रशासन और IGRS पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का दावा किया गया है। जवान ने सवाल उठाया— “जब देश की सेवा कर रहे जवान के परिवार की सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता की फरियाद कौन सुनेगा?” अब देखना है कि शहीद के परिवार और CRPF जवान की गुहार पर प्रशासन कब जागता है और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होता है। #Kasganj #CRPF #ShaheedParivar #CMYogi #SoronLive24
Kasganj, Kasganj | Sep 3, 2026
कासगंज-ट्रेन की चपेट में आने से करीब डेढ़ दर्जन बकरियों की मौत।
Kasganj, Kasganj | Sep 2, 2026
कासगंज-सपा प्रत्याशी को लेकर पटियाली विधानसभा में चाय की टपरी पर क्या बोले लोग,देखिए चाय की दुकान पर लोगों से खास बातचीत।
Kasganj, Kasganj | Sep 2, 2026
कासगंज-चंडौस में दलित युवक की हत्या के मामले में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से की बात,हर सम्भव मदद का दिया आस्वासन।
Kasganj, Kasganj | Sep 2, 2026
कासगंज-सहावर में महिला के हाथ की सफाई,देखते ही देखते बिजली का बोर्ड ले उड़ी महिला।
Kasganj, Kasganj | Sep 2, 2026