पटना ग्रामीण: BPSC अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 जनवरी को होगा महाजुटान
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा के री एग्जाम की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठे अभ्यर्थियों ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर अभ्यर्थियों ने यह ऐलान किया है कि गर्दनीबाग में 30 जनवरी को महाजुटान होगा। जिसमें पीटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।