पटना ग्रामीण: पटना में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के मंत्री रहने के समय ₹26.16 करोड़ की गड़बड़ी का किया दावा
तेजस्वी यादव के बिहार के पथ निर्माण मंत्री रहने के दौरान सड़क निर्माण में 26.16 करोड़ रूपये की गड़बड़ी हुई. यह दावा मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री रहने के दौरान यह गड़बड़ी हुई है. इसमें वजीरगंज - तपोवन का 19.18 किलोमीटर मार्ग, जमुआ-सेवतर 17.5 किमी मार्ग शामिल है।