पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने राजस्व मामलों की प्रगति की समीक्षा बैठक की, दाखिल-खारिज के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए
सोमवार की दोपहर 3 बजे पटना डीएम द्वारा समाहरणालय में राजस्व मामलों में प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों को दाखिल खारिज के मामलों को तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया। वहीं, कार्यों में देरी के कारण दो अंचल अधिकारियों एवं चार राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण किया गया है।