पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, सीएम नीतीश कुमार को मिलना चाहिए भारत रत्न
बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार में आने से लोग डरते थे लेकिन अब सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है और हर तरह से बिहार में विकास हो रहा है इसलिए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।