आनंदपुरी: चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, आनंदपुरी कस्बे में भाजपा-कांग्रेस के युवाओं ने थामा दामन
पंचायती राज चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से बैठकों, कार्यकर्ता सम्मेलनों और जनसंपर्क के माध्यम से चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है। गांव-कस्बों में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने संगठन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं।