कुरुमगढ़ वन क्षेत्र के उच्चडीह गांव के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया।यह कार्रवाई कुरुमगढ़ वन क्षेत्र के रायडीह बीट, कुरुमगढ़ बीट,डुमरी बीट,चैनपुर बीट वं गुमला वन क्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा की गई।छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन से लदा अवैध सखुआ जप्त किया गया।