सहसवान: दहगवाँ के राव फॉर्म हाउस पर सपा विधायक के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई रणनीति
दहगवां स्थित राव फार्महाउस पर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहसवान विधायक बृजेश यादव ने बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया। विधायक बृजेश यादव ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के साथ वोट बढ़ाने को मंथन किया गया