पटना ग्रामीण: तेजप्रताप यादव ने इस्कॉन मंदिर के प्रेसिडेंट पर कार्रवाई की मांग की, कहा- लड़कियों के लिए मंदिर सुरक्षित नहीं
पिछले दिनों पटना इस्कॉन मंदिर के प्रेसिडेंट कृष्ण कृपा दास का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था। जिसको लेकर मंदिर कैंपस में भी दो गुटों में मारपीट हुई थी। अब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने बुधवार की दोपहर 1 बजे अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान पटना इस्कॉन मंदिर के प्रेसिडेंट पर कार्रवाई की मांग की है।