पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को समस्याओं से संबंधित दिशा-निर्देश दिए
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बुधवार दोपहर 12:15 में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में राज्य भर के लोग अपने-अपने समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे हैं। सभी लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और उसका हल निकालने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।