पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, राजद का घोटालों और भ्रष्टाचार का इतिहास है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा सरकारी बंगला खाली किए जाने के दौरान एसी भी साथ लिए जाने के मामले पर बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राजद का घोटालों और भ्रष्टाचार का इतिहास है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि राजद के लोगों से किसी अच्छे चीज की उम्मीद नहीं की जा सकती।