पटना ग्रामीण: कांग्रेस नेता EVM या एग्जिट पोल पर हार का ठीकरा फोड़ते हैं : मंत्री नितिन नबीन
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जीत हो या हार सभी को उसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस नेता हार को पचा नहीं पाते और अपनी हार का ठीकरा कभी EVM मशीन तो कभी एग्जिट पोल पर फोड़ते हैं।