पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा, हरियाणा की जीत हमारी है, अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर अपना बयान दिया है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि हरियाणा की जीत हमारी है, अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है। मौके पर उन्होंने हरियाणा को किसान आंदोलन का अखाड़ा बनाने का आरोप भी राहुल गांधी पर लगाया है।