पटना ग्रामीण: NMCH अस्पताल कैंपस में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी
बुधवार की दोपहर 12 बजे अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल कैंपस में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरा का माहौल हो गया। हालाँकि अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने फायर सेफ्टी डिवाइस की मदद से आग पर काबू पा लिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।