रोटरी क्लब शाहजहांपुर की नई टीम घोषित, रोहित गोयल बने अध्यक्ष, डॉ. गौरव कौशल को मिली सचिव की जिम्मेदारी
शाहजहांपुर। रोटरी क्लब शाहजहांपुर की आम सभा का आयोजन शाह क्लब में हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नए सत्र के लिए रोहित गोयल को अध्यक्ष तथा डॉ. गौरव कौशल को सचिव चुना गया। दायित्व ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा और सुमन चंद्र गुप्ता ने रोहित गोयल को पुष्पमाला एवं कॉलर पहनाकर सम्मानित किया, जबकि निवर्तमान सचिव ललित गर्ग ने डॉ. गौरव कौशल को सचिव पद की पिन लगाकर कार्यभार सौंपा। नए पदाधिकारियों के स्वागत पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ शुभकामनाएं दीं।बैठक के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, भजन और हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सुनील शर्मा, जय अग्रवाल, अतुल मेहरोत्रा, रोहित गोयल और सुनीता गर्ग ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। मंच संचालन रीना अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर विकास अग्रवाल, अश्वनी ब्रिज, रोहित गुप्ता, अशोक खन्ना, सुमन चंद्र गुप्ता, निर्मल कुमार, कंचन खन्ना, मंजुला शर्मा, सरिता अग्रवाल, डॉ. आंचल कौशल, करमजीत कौर, बसु गोयल, गीता गुप्ता, पूनम रानी सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।