Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

शाहजहाँपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शाहजहाँपुर। जनपद में 01 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान का शुभारम्भ बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों और आमजन की सहभागिता से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, उद्यान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण तथा सूचना विभाग के समन्वय से पूरे माह व्यापक जनजागरूकता एवं नियंत्रण संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए।अभियान के अंतर्गत नगर निकायों द्वारा साफ-सफाई, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, खुले में शौच मुक्त वातावरण बनाए रखने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारियों के नेतृत्व में स्वच्छता, जल निकासी, शुद्ध पेयजल, झाड़ियों एवं तालाबों की सफाई तथा छिड़काव जैसे कार्य कराए जाएंगे। नगर एवं ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समितियाँ दिमागी बुखार, वेक्टर जनित एवं जलजनित रोगों के प्रति लोगों को निरंतर जागरूक करेंगी।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पुष्टाहार उपलब्ध कराएगा, जबकि शिक्षा विभाग विद्यालयों में हाथ धोने, शुद्ध पेयजल, क्लोरीनेशन, शौचालय उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करेगा। पशुपालन विभाग पशुपालकों को जागरूक करते हुए सुकर बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित कराने पर बल देगा।कृषि एवं सिंचाई विभाग जलभराव रोकने, मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण, नहरों के आसपास सफाई तथा मच्छररोधी पौधों के रोपण को बढ़ावा देगा। स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों एवं बुखार के मामलों की निगरानी, कोविड जांच एवं टीकाकरण, क्षय रोगियों की जांच एवं उपचार, रोगी परिवहन तथा वाहक नियंत्रण गतिविधियों का संचालन करेगा। वहीं उद्यान विभाग सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों में मच्छर विकर्षी पौधों का रोपण करेगा तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने एवं पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ करेगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

MORE NEWS

तहसील सदर शाहजहांपुर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल योगेश तिवारी को 10000 की रिश्वत लेते  किया है गिरफ्तार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

तहसील सदर शाहजहांपुर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल योगेश तिवारी को 10000 की रिश्वत लेते किया है गिरफ्तार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 1, 2026

डॉक्टर्स डे पर जनपद के पांच चिकित्सकों का सम्मान, भारतीय युवा चेतना मंच ने किया अभिनंदन

शाहजहांपुर।डॉक्टर्स डे के अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच, शाहजहांपुर ने चिकित्सा सेवा और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण के लिए जनपद के पांच प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया। मंच के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के अस्पताल पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि चिकित्सक धरती पर ईश्वर का स्वरूप हैं, जो लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा सत्यानंद अस्पताल, डॉ. हर्षित एडीएमओ, रेलवे रोजा , डॉ. विजय पाठक सारस्वत चिकित्सालय , डॉ. यू.डी. कपूर कपूर अस्पताल  तथा डॉ. कीर्ति टंडन टंडन नर्सिंग होम को सम्मानित किया गया।मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय युवा चेतना मंच हमेशा समाज के लिए समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करता रहा है। इस अवसर पर डॉ. विजय पाठक ने बताया कि प्रसिद्ध चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिवस 1 जुलाई को उनकी स्मृति में पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। उन्हें वर्ष 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।सम्मान के बाद डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा ने भारतीय युवा चेतना मंच का आभार व्यक्त किया। डॉ. यू.डी. कपूर ने सभी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए मंच को धन्यवाद दिया। डॉ. कीर्ति टंडन ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की, जबकि डॉ. हर्षित ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान चिकित्सकों को समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

डॉक्टर्स डे पर जनपद के पांच चिकित्सकों का सम्मान, भारतीय युवा चेतना मंच ने किया अभिनंदन शाहजहांपुर।डॉक्टर्स डे के अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच, शाहजहांपुर ने चिकित्सा सेवा और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण के लिए जनपद के पांच प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया। मंच के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के अस्पताल पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि चिकित्सक धरती पर ईश्वर का स्वरूप हैं, जो लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा सत्यानंद अस्पताल, डॉ. हर्षित एडीएमओ, रेलवे रोजा , डॉ. विजय पाठक सारस्वत चिकित्सालय , डॉ. यू.डी. कपूर कपूर अस्पताल तथा डॉ. कीर्ति टंडन टंडन नर्सिंग होम को सम्मानित किया गया।मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय युवा चेतना मंच हमेशा समाज के लिए समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करता रहा है। इस अवसर पर डॉ. विजय पाठक ने बताया कि प्रसिद्ध चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिवस 1 जुलाई को उनकी स्मृति में पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। उन्हें वर्ष 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।सम्मान के बाद डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा ने भारतीय युवा चेतना मंच का आभार व्यक्त किया। डॉ. यू.डी. कपूर ने सभी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए मंच को धन्यवाद दिया। डॉ. कीर्ति टंडन ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की, जबकि डॉ. हर्षित ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान चिकित्सकों को समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 1, 2026

रोटरी क्लब शाहजहांपुर की नई टीम घोषित, रोहित गोयल बने अध्यक्ष, डॉ. गौरव कौशल को मिली सचिव की जिम्मेदारी

शाहजहांपुर। रोटरी क्लब शाहजहांपुर की आम सभा का आयोजन शाह क्लब में हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नए सत्र के लिए रोहित गोयल को अध्यक्ष तथा डॉ. गौरव कौशल को सचिव चुना गया। दायित्व ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा और सुमन चंद्र गुप्ता ने रोहित गोयल को पुष्पमाला एवं कॉलर पहनाकर सम्मानित किया, जबकि निवर्तमान सचिव ललित गर्ग ने डॉ. गौरव कौशल को सचिव पद की पिन लगाकर कार्यभार सौंपा। नए पदाधिकारियों के स्वागत पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ शुभकामनाएं दीं।बैठक के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, भजन और हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सुनील शर्मा, जय अग्रवाल, अतुल मेहरोत्रा, रोहित गोयल और सुनीता गर्ग ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। मंच संचालन रीना अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर विकास अग्रवाल, अश्वनी ब्रिज, रोहित गुप्ता, अशोक खन्ना, सुमन चंद्र गुप्ता, निर्मल कुमार, कंचन खन्ना, मंजुला शर्मा, सरिता अग्रवाल, डॉ. आंचल कौशल, करमजीत कौर, बसु गोयल, गीता गुप्ता, पूनम रानी सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

रोटरी क्लब शाहजहांपुर की नई टीम घोषित, रोहित गोयल बने अध्यक्ष, डॉ. गौरव कौशल को मिली सचिव की जिम्मेदारी शाहजहांपुर। रोटरी क्लब शाहजहांपुर की आम सभा का आयोजन शाह क्लब में हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नए सत्र के लिए रोहित गोयल को अध्यक्ष तथा डॉ. गौरव कौशल को सचिव चुना गया। दायित्व ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा और सुमन चंद्र गुप्ता ने रोहित गोयल को पुष्पमाला एवं कॉलर पहनाकर सम्मानित किया, जबकि निवर्तमान सचिव ललित गर्ग ने डॉ. गौरव कौशल को सचिव पद की पिन लगाकर कार्यभार सौंपा। नए पदाधिकारियों के स्वागत पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ शुभकामनाएं दीं।बैठक के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, भजन और हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सुनील शर्मा, जय अग्रवाल, अतुल मेहरोत्रा, रोहित गोयल और सुनीता गर्ग ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। मंच संचालन रीना अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर विकास अग्रवाल, अश्वनी ब्रिज, रोहित गुप्ता, अशोक खन्ना, सुमन चंद्र गुप्ता, निर्मल कुमार, कंचन खन्ना, मंजुला शर्मा, सरिता अग्रवाल, डॉ. आंचल कौशल, करमजीत कौर, बसु गोयल, गीता गुप्ता, पूनम रानी सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 1, 2026