घाटमपुर: भदरस गांव में मोबाइल रिचार्ज न कराने से नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
घाटमपुर के भदरस गांव में मोबाइल रिचार्ज न कराने से नाराज 20 वर्षीय युवती पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।परिजन बता रहे हैं मोबाइल रिचार्ज न कराने से नाराज थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।