फिरोज़ाबाद: गांव नेपई में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुआ ख़ूनी संघर्ष, 5 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव नेपई मे पडोसी दो पक्षो मे जमकर ईट पत्थर चले है। इस ख़ूनी संघर्ष मे दोनों पक्षो की तरफ से 4 महिलाये समेत 5 लोग घायल हुये है। घटना के पीछे नाली के पानी की निकासी को लेकर बताई जा रही है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए के सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।