फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला पुलिस व एसओजी सर्विलांस टीम ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या में वांछित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना टूण्डला पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद उर्फ पप्पू की हत्या में वांछित पांच आरोपियों को शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि तीन बजे करीब गिरफ्तार किया। इनमें से एक अभियुक्त अंकित पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घायल अंकित के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद हुआ है।