फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में अपराधियों की शामत, थाना दक्षिण पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आठ वांछित अपराधियों को दबोचा
फिरोजाबाद पुलिस ने अपराध की दुनिया में खलबली मचा दी है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन आठ वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। सलीम, अनुज, रोनी शर्मा, प्रताप सिंह, संजय, अमित, ब्रजनंदन कुमार और विशाल इनके नाम हैं।