फिरोज़ाबाद: कस्बा नगला बीच इलाके में किशोरी को जहरीले सांप ने काटा, परिजन सांप को डब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचे
फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर के चिकित्सक उस बक्त हैरान हो गए। ज़ब सर्पदंश का शिकार हुयी किशोरी का इलाज कराने के लिए परिजन जहरीले सांप को डब्बा मे बंद कर अस्पताल लेकर पहुचे। बताया जाता है।नगला बीच निवासी रीमा नामक किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। उसके बाद परिजन ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। वही सांप को जंगल मे छोड़ दिया गया है।