फिरोज़ाबाद: आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जैन मंच में आक्रोश, फ़िरोज़ाबाद में विभिन्न स्थानों पर आतंकियों के पोस्टर पर बरसाए जूते
पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) फिरोजाबाद द्वारा जोरदार आक्रोश व्यक्त किया गया। मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन फ़िरोज़ाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर आतंकियों के पोस्टर लगाए और "आतंकियों को जूते मारो" अभियान के तहत उन पर जूते बरसाए।