फिरोज़ाबाद: गांव दीदामई इलाके में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, हत्या का आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव दीदामई इलाके हेतराम नामक वृद्ध किसान की मौत से सनसनी फेल गयी है। हेतराम रखबाली के लिए खेत पर सौ रहा था। सुवह जब पत्नी खाना लेकर पहुंची तो किसान मृत पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस भी मोके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।