मधेपुरा में रविवार को 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, इन इलाकों में रहेगा असर
मधेपुरा शहर में रविवार को करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट फीडर में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
बिजली विभाग के इंजीनियर अरविंद कुमार ने बताया कि फीडर में जरूरी रखरखाव का काम किया जाना है। इस दौरान कलेक्ट्रेट से लेकर केशव कन्या उच्च विद्यालय तक के इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा नगर परिषद के वार्ड नंबर 13, 14, 15, 16 और 19 में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और अधिक सुचारु बनाना है। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 26, 2026