उधवा: उधवा चौक में दस हजार से अधिक बकाया होने पर एक दर्जन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन कटा
बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने को लेकर विद्युत विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। दस हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में सघन अभियान चलाया गया।