*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश*
भागलपुर, 12 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में आज समीक्षा भवन में आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पुल निर्माण निगम, बुडको, विद्युत परियोजना एवं लघु सिंचाई सहित संबंधित विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा
ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल कहलगांव अंतर्गत आरसीडी रोड से जफरा तक सड़क निर्माण योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पूर्व में उक्त कार्य सत्त लीज के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित था, किंतु रैयतों की सहमति प्राप्त नहीं होने के कारण अब इसे भू-अर्जन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर रैयती भूमि का सत्यापन कर नियमानुसार भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।
पथ निर्माण एवं विद्युत संबंधी कार्य
पथ निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि वर्तमान में दो योजनाओं में विद्युत उपयोगिता (Electrical Utility) से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं। इनमें भागलपुर-हंसडीहा पथ पर लोहिया ब्रिज से एनएच-80 तक चार लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण शामिल है।
हर घर नल का जल योजना की समीक्षा
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, भागलपुर पूर्वी द्वारा जानकारी दी गई कि हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत कुल 249 वार्डों में से 234 वार्डों में कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष वार्डों में कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने शेष लंबित कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
भवन निर्माण की लंबित योजनाओं की समीक्षा
भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई योजनाएं निर्धारित समयावधि से विलंबित पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विलंब के कारणों की जानकारी प्राप्त की तथा सभी योजनाओं की साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रमुख लंबित योजनाओं में भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में 600 क्षमता वाले ऑडिटोरियम भवन (G+1) का निर्माण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कहलगांव के प्रशासनिक भवन एवं स्टाफ हॉस्टल सहित अन्य कार्य तथा कहलगांव अनुमंडल में प्रस्तावित उपकारा का निर्माण शामिल हैं।
भोलानाथ पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल भागलपुर द्वारा भोलानाथ पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
लंबित योजनाओं पर स्पष्टीकरण एवं सतत निगरानी का निर्देश
समीक्षा के दौरान लंबे समय से लंबित पड़ी विभिन्न योजनाओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इनमें भवन निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग तथा गंगा पंप, शिवनारायणपुर से संबंधित कार्य शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर आयुक्त, भागलपुर, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक भू-अर्जन पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
19 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 12, 2026