*राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भागलपुर के चार चयनित आवेदक पटना पहुँचे*
भागलपुर, दिनांक 13 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना के कार्यालय ज्ञापांक दिनांक 04.07.2026 के आलोक में आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भागलपुर जिले के विभिन्न विभागों से चयनित चार आवेदकों ने आज दिनांक 13.10.2026 को कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले चयनित आवेदकों में ऊर्जा विभाग से श्री जैल मंडल, ग्रामीण विकास विभाग से श्रीमती ललिता देवी तथा पंचायती राज विभाग से श्री शैलेंद्र प्रकाश सिंह एवं श्री धीरज कुमार शामिल रहे।
चयनित आवेदकों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पटना ले जाने एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इस क्रम में दंडाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। आवेदकों के आवागमन हेतु वाहन एवं चालक की व्यवस्था भी की गई थी।
जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा कार्यक्रम में चयनित आवेदकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएँ की गईं।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सुनवाई के क्रम में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की दिशा में संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जिलाधिकारी, भागलपुर के स्तर से भी संबंधित मामलों में की जा रही कार्रवाई एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जा रही है, ताकि मामलों का निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।
ज़िला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
26 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 13, 2026