ग्यारसपुर: इल्लियों ने मिटाई सोयाबीन की फसल, ग्यारसपुर में किसान परेशान
ग्यारसपुर क्षेत्र में सोयाबीन की फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में लगी सोयाबीन की फसल को इल्लियां तेजी से नुकसान पहुंचा रही हैं। कई जगह पौधों की पत्तियां पूरी तरह खत्म हो गई हैं, जिससे फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने कृषि विभाग से खेतों का निरीक्षण कर उचित दवा और नियंत्रण की सलाह देने की मांग।