कलेक्टर संदीप जी आर ने शाहगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं प्रभारी तहसीलदार को 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर जवाब तलब किया है...