लालबर्रा: अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालबर्रा के केमिस्टों की हड़ताल, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लालबर्रा। ऑनलाइन दवा कंपनियों द्वारा की जा रही अवैध बिक्री, बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के दवाओं की होम डिलीवरी और मनमाने डिस्काउंट के विरोध में 'बालाघाट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन' के आह्वान पर लालबर्रा तहसील के समस्त दवा विक्रेताओं ने एकजुटता दिखाई। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एवं मध्य प्रदेश राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के