भदोही: भदोही शहर में होली और नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा एलर्ट, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हुआ फ्लैग मार्च
होली का त्यौहार और रमजान में जुमा की नमाज एक दिन पड़ने के कारण भदोही जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रही। भदोही शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मस्जिद वाले क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन लगातार भ्रमणशील रही और फ्लैग मार्च हुआ। भदोही में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने दोपहर दो बजे बाद नमाज का फैसला लिया था।