भदोही: भदोही साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित के खाते में ₹56,000 वापस किए
भदोही साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार रवि प्रताप सिंह निवासी सुबापुर मोढ़, भदोही को बड़ी राहत दी है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके बैंक खाते से ₹56,000 की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत 25 फरवरी 2025 को की गई थी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर पूरी धनराशि वापस कराई। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।