भदोही: भदोही के राजपुरा में इस्कॉन द्वारा आयोजित फूलों की होली में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से मनाया उत्सव
रंगों के पर्व होली से पहले भदोही के राजपुरा कॉलोनी फेज वन स्थित एचआईजी पार्क में इस्कॉन द्वारा भव्य फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक उत्सव में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भक्ति और प्रेम के रंगों में सराबोर होकर आनंद लिया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल सिंह सपत्नीक उपस्थित रहे और उन्होंने श्री श्री राधा गोपाल की पूजा-अर्चना की।