भदोही: भदोही शहर में धूमधाम से मनाई गई होली, महिलाओं ने किया डांस, ज्ञानपुर में खेली गई कपड़ा फाड़ होली
रंगों और उमंग का पर्व होली जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार का आनंद लिया।जमुनीपुर कॉलोनी में महिलाओं ने खास उत्साह दिखाया। उन्होंने होली के पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया और खुशियां मनाईं।